फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Remarried after 20 years of marriage; beat wife and son for objecting.

Sonebhadra News: शादी के 20 साल बाद दूसरी रचाई शादी, एतराज करने पर पत्नी-बेटे को पीटा

Mon, 11 May 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Remarried after 20 years of marriage; beat wife and son for objecting.
सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के जसौलिया गांव में तीन बच्चों के पिता ने विवाह के 20 साल बाद दूसरी महिला से शादी रचा ली। जब उसकी पत्नी और बेटे ने एतराज जताया तो उनकी पिटाई कर दी। दूसरी पत्नी पर भी पिटाई का आरोप लगाया गया है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर रायपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उर्मिला देवी ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि 20 साल पूर्व उसकी शादी जसौलिया निवासी रमाकांत गुप्ता से हुई। एक बेटी और दो बेटे हैं लेकिन शादी के 20 साल बाद उसने दूसरी शादी रचा ली और उसे व उसके बच्चों को मारना पीटना शुरू कर दिया। 20 अप्रैल को उसने कहा कि वह अपना सारा सामान उसकी दूसरी पत्नी को दे दे। एतराज पर वह और उसकी दूसरी पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी। काम से लौट कर जब बेटा लौटा तो उसने कमरे में सारा सामान बिखरा देखा। कारण पूछा तो उसने उसे घटना की जानकारी दी। इस पर वह उसे लेकर पिता से एतराज जताया गया तो उसके पति और दूसरी पत्नी ने फिर से उसकी व उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दहेज में नहीं मिली बाइक को पत्नी को
पीटकर निकाला, कर ली दूसरी शादी
सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र में पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी का एक और मामला सामने आया है। रतहरा की रहने वाली पिंकी ने महिला थाने में दी तहरीर में बताया है कि पांच अप्रैल 2022 को उसकी शादी रतहरा निवासी सिंकू से हुई थी। शादी में उपहार स्वरूप पिता ने बाइक दी थी लेकिन उस पर बाइक दहेज में लाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। असमर्थता जताने पर पति के साथ ही सास मुन्नी, ससुर बबुंदर, भसुर रिंकू, देवर अजीत, पति सिंकू सभी ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया और रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र की रहने वाली दूसरी महिला से शादी रचा ली। थानाध्यक्ष सविता सरोज के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दिए हुए पैसे पति से मांगे तो कर दी पिटाई
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली शालिनी पांडेय ने पति बृजेश पांडेय पर पिटाई का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा है कि उसने उनसे दिए गए पैसे मांगे तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। एतराज जताया तो पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed