फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Religious and cultural identity of tribal society arrow arrow

आदिवासी समाज की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान तीर धनुष

Sun, 28 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Religious and cultural identity of tribal society arrow arrow
ॲअनपरा। ऊर्जांचल दौरे पर आए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने शनिवार की शाम आदिवासी तीरंदाजों से मुलाकात कर तीर धनुष की कला को जीवित रखने के लिये उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तीर धनुष आदिवासियों का परंपरागत हथियार है और वे प्राचीनकाल से ही इसका उपयोग करते आ रहे हैं। कहा कि तीर- धनुष आदिवासी समाज का हथियार ही नहीं बल्कि आदिवासी समाज का धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान भी हैं। लगन व मेहनत से हर खेल में पारंगत बना जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए सोनभद्र ही नही देश व विदेशों में तीरंदाजी के खेल को खेलकर भारत देश का नाम रोशन करने की सलाह दी । खिलाड़ी ददुलाल खरवार, जगमन खरवार , नंदलाल खरवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोन आदिवासी शिल्पकला ग्रामोद्योग समिति के अध्यक्ष जगदीश साहनी को भी पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर पिपरी के क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा, अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा, बीना चौकी प्रभारी अभिनव वर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed