{"_id":"60a544518ebc3ea39c3b1434","slug":"relief-workers-struggling-with-financial-constraints-will-get-one-thousand-sonbhadra-news-vns5903163144","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रमिकों को मिलेगा एक हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रमिकों को मिलेगा एक हजार
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना महामारी में आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूरों, रेहड़ी, ठेला आदि लगाने वाले को एक-एक हजार रुपये मिलेगा। इसके लिए यूपी सरकार ने जिला प्रशासन को पात्रों का चयन करने का निर्देश दिया है। सभी बीडीओ के माध्यम से ग्रामीण इलाकों और अधिशासी अधिकारियों की देखरेख मेें शहरी क्षेत्रों में पात्र श्रमिक समेत अन्य का चयन किया जाएगा।
गौरतलब हो कि कोरोना संक्रमण के खतरों से निपटने के लिए 24 मई की सुबह सात बजे तक प्रदेश भर में कोरोना कर्फ्यू है। ऐसे में अधिकांश आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं, जिससे मजदूर और गरीबों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीण इलाकों में मनेरगा के तहत भी श्रमिकों को न के बराबर काम मिल रहा है। कर्फ्यू के चलते फुटपाथ पर सब्जी आदि की दुकानें नहीं लग रही है। ऐसे में फुटपाथ पर दुकानों को लगाकर जीवकोपार्जन करने वालों के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए सरकार ने कर्फ्यू से प्रभावित ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मजदूरों और गरीबों के लिए एक-एक हजार रुपये देने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन स्तर से आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले की इकलौती नगर पालिका राबर्र्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, घोरावल, ओबरा, रेणुकूट, पिपरी, दुद्वी, डाला, अनपरा के अधिाशासी अधिकारियों द्वारा मजदूरों, रेहड़ी, ठेला आदि लगाने वालों का चयन कराया जाएगा। वही सभी विकास खंड के बीडीओ की निगरानी में ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर समेत अन्य पात्रों का चयन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। कहा कि जल्द ही पात्रों के चयन का कार्य शुरू हो जाएगा।