फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Relief to workers: If you get Aadhaar verified, you will get one thousand rupees

श्रमिकों को राहतः आधार का करा लें सत्यापन तो मिलेंगे एक हजार रुपये

Thu, 17 Jun 2021 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Relief to workers: If you get Aadhaar verified, you will get one thousand rupees
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से निर्माण श्रमिकों को कोरोना महामारी की आपदा से राहत दिलाए जाने के लिए एक हजार रुपये प्रति श्रमिक के खाते में भेजा जाना है। बहुत श्रमिकों का आधार कार्ड उनके पंजीकरण नंबर से सत्यापित नहीं होने से उन्हें सहायता राशि नहीं मिल पा रही है। उन्हें अपने आधार को श्रमिक कार्ड के पंजीकरण नंबर से सत्यापित कराना होगा। यह जानकारी अपर श्रम आयुक्त, विंध्याचल मंडल, पिपरी सरजू राम ने दी है।
विज्ञापन

सरजू राम ने बताया कि नौ जून को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 23 लाख श्रमिकों को एक हजार रुपये प्रति श्रमिक की दर से कुल 230 करोड़ रुपये अंतरित किए हैं। इन 23 लाख श्रमिकों में मिर्जापुर जिले के 27654, भदोही के 14031 तथा सोनभद्र जिले के 16939 श्रमिक शामिल हैं। बताया कि मिर्जापुर में 119204, भदोही में 58250 तथा सोनभद्र में 65384 श्रमिक अद्यतन नवीनीकृत है। यदि इन श्रमिकों के आधार कार्ड पंजीकरण नंबर से सत्यापित होते तो सभी के खाते में धनराशि एक हजार रुपये भेज दी गई होती। जिन श्रमिकों को एक हजार रुपये की आपदा राहत नहीं मिली है, वे आधार का अपने श्रमिक कार्ड के पंजीकरण नंबर से सत्यापन करा लें तो उनके खाते में एक हजार रुपये की धनराशि स्वत: पहुंच जाएगी। सरजू राम ने बताया कि निकटतम श्रम कार्यालय अथवा जन सेवा केंद्र, सहज सेवा केंद्र से संपर्क कर अपना आधार सत्यापन करा लें। वैकल्पिक रूप से पंजीकृत श्रमिक अपने आधार का सत्यापन स्वयं कर सकते हैं। आधार सत्यापन के समय अपना संपूर्ण विवरण हूबहू वही भरें जो आधार कार्ड में अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed