फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Relief distribution

असहायों में राहत सामग्री बांटी

Wed, 01 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Relief distribution
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर गरीबों को राहत सामग्री देते सपाई। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने गरीब, असहायों में राहत सामग्री वितरीत किया। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में उनके जन्मदिन पर गरीबों में राहत सामग्री बांटी जा रही है। क्योंकि महामारी से बचाव के लिए किए गये लॉकडाउन के बाद से गरीबों की स्थिति और भी खराब हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के 47वें जन्मदिन पर समाज के गरीबों में राहत सामग्री दी गई। इस मौके पर नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, संतोष मौर्य, राहुल भारती, मंदीप पटेल, मुन्ना, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, जुनैद अंसारी, सुरेश अग्रहरि, मोती कोल आदि रहे।ओबरा : सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिल्लतनगर में असहायों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन, सैनिटाइजर व मास्क का वितरित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव की सोच आम लोगों को जोड़ने और उनकी तकलीफों को सुनकर उनका समाधान कराना रहा है। सपा जिला उपाध्यक्षने कार्यकर्ताओं से अखिलेश के जन्मदिन पर 2022 में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनाये जाने के लिए हरसंभव कोशिश करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान रमेश सिंह यादव, इश्तियाक खान, अजय यादव डिम्पल, रमेश यादव, शिवम सिन्हा आदि मौजूद रहे। उधर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने भी अपने आवास पर जरूरतमंदों को राशन बांटा। घोरावल : सपा कार्यकर्ताओं ने घोरावल नगर के दुर्गा मंदिर तिराहे पर केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 47 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में जरूरतमंद मजदूरों को राशन वितरित किया, वहीं बच्चों व बुजुर्गों को मिठाई खिलाई गई। इस दौरान समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष दिनेश अग्रहरि,नितिन मोदनवाल, कृष्णा शर्मा, दीपक उमर, आकाश, रिंकू, मानवेंद्र आदि मौजूद रहे। दुद्धी : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेशयादव के जन्मदिन बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों में राशन वितरित किया। इस दौरान जुबेर आलम, प्रमोद यादव, अविनाश, अवधेश गुप्ता आदि शामिल रहे। कोन : राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य /पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व मेअखिलेश यादव जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने कचनरवा क्षेत्र में गरीबों में फल वितरित किया। इस दौरान सपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजनारायण भारती, रामलगन यादव, दीपक जायसवाल, शशि यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed