फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Reduction in electricity demand due to fall in temperature

तापमान गिरने से बिजली की मांग में आई कमी

Sat, 22 May 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Reduction in electricity demand due to fall in temperature
जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ताऊते का असर दिखा। बीते तीन दिनों तक कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं रिमझम बरसात से तापमान में काफी ज्यादा गिरावट आई है। 40 डिग्री सेल्सियस तापमान तक का पारा लूढ़ककर 32 से 35 डिग्री तक आ गया। तापमान गिरने से बिजली की भी मांग में कमी आई है। एक सप्ताह पहले पीक ऑवर में जो डिमांड 20 हजार मेगावाट से ज्यादा थी वह शनिवार की रात साढ़े आठ बजे तक 17 हजार से कुछ ज्यादा पर आ गई। यानी करीब तीन हजार मेगावाट की कमी आई है। इस वजह से कई इकाईयों केेेेेे बंद भी करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 19 मई को प्रदेश में सामान्य से 178 फीसद व 20 मई को 127 फीसद ज्यादा बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 मई को जहां सामान्य से 136 फीसद व 20 को 191 फीसद ज्यादा बरसात हुई, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 को सामान्य से 112 फीसद व 20 को 158 फीसद ज्यादा बारिश हुई। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की वेबसाइट के अनुसार, एक सप्ताह पहले 20132 मेगावाट की डिमांड पीक ऑवर में थी। शुक्रवार को यह डिमांड घटकर 15 हजार के करीब पहुंच गई। हालांकि मौसम परिवर्तन के कारण शनिवार को डिमांड 17 हजार मेगावाट पार कर गई। ओबरा तापीय परियोजना के सीजीएम इं. आरपी सक्सेना के मुताबिक तापमान में कमी के कारण डिमांड में गिरावट आई है।
विज्ञापन

अनपरा तापीय परियोजना की तीन इकाईयां बंद
अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की पहली, दूसरी और इतने की ही तीसरी इकाई शनिवार की सुबह बंद हो गई। सुबह पांच बजकर नौ मिनट पर तकनीकी कारणों से उत्पादन ठप हुआ। प्रबंधन अनुसार सीडब्ल्यू ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण तीनों इकाईयों को शट डाउन लेना पड़ा। तत्रकाल अनुरक्षण शुरू कर दिया गया है। देर रात तक लोड पर आने की संभावना है। सीजीएम दीपक कुमार ने बताया कि इमकाईयों को शुरू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed