फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Recovery on the name of giving relief to the drought

सूखा राहत दिलाने के नाम पर वसूली

Thu, 12 Apr 2018 11:57 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Thu, 12 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Recovery on the name of giving relief to the drought
demonetised notes - फोटो : सोनभद्र
यूपी सरकार ने जिले को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया है।  वहीं, किसानों से किसी भी तरह की वसूली बंद करने के आदेश भी हो चुके हैं। मगर सूखा राहत दिलाने के नाम पर जिले में राजस्वकर्मी किसानों से प्रति बीघा के हिसाब से दस प्रतिशत की वसूली कर रहे हैं। सूची तैयार कर ज्यादा नुकसान दिखाने की बात कहकर लेखपाल किसानों से मिलने वाली राशि का दस फीसदी हिस्सा पहले ही ले ले रहे हैं। गुरुवार को इसका वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन


इस बार कम बारिश होने से सूखा के हालात रहे। इसको ध्यान में रखते हुए हाल में ही यूपी सरकार ने जिले को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया है। प्रशासन की ओर से तीनों तहसीलों के लेखपालों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित किसानों की सूची तैयार करें। पता करें कि किस किसान की कितनी फसल सूखे से प्रभावित हुई है। किसानों को प्रति बीघा 3200 रुपये मुआवजा दिया जाना है। अब जांच के नाम पर लेखपालों ने किसानों का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वह मुआवजे के नाम पर दस प्रतिशत धन की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के करद, कोरियांव, ऐलाही गांव में सूखा राहत का धन दिलाने के नाम पर ग्रामीणों ने वसूली करते हुए लेखपाल का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। उधर एसडीएम सदर डॉ. अंकुर लाठर ने कहा है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वीडियो देखने के बाद उसकी जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। वहीं मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने कहा है कि अभी वे इस मामले में डीएम अमित कुमार सिंह से बात करते हैं और मामले की जांच कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed