फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Recovery from Kusumha's Panchayat Secretary

कुसुम्हा के पंचायत सचिव से होगी रिकवरी

Sat, 27 Jun 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Recovery from Kusumha's Panchayat Secretary
सोनभद्र। घोरावल ब्लाक के कुसुम्हा ग्राम पंचायत में काम कराए बगैर भुगतान करा लेने पर कैशबुक ही बदल दिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रधान को बर्खास्त किए जाने के बाद अब 53 शौचालयों के निर्माण में अनियमितता के मामले में जेल में बंद चल रहे तत्कालीन पंचायत सचिव से रिकवरी करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल के मुताबिक कुसुम्हा ग्राम पंचायत में एक मामले में काम कराए बगैर भुगतान होने का मामला सामने आया था। इस मामले में 9999 रुपये का भुगतान कर लिया गया था। ग्रामीणों की तरफ से की गई शिकायत की जांच में मामला सही मिलने पर जब कार्रवाई की तैयारी चल रही थी, इसी बीच कैशबुक ही बदल दिया गया। आरोप है कि तत्कालीन पंचायत सचिव हफीउल्लाह व प्रधान श्यामलाल ने मिलीभगत करके कैशबुक बदल दिया ताकि मामला पकड़ में न आए। डीपीआरओ ने बताया कि प्रधान को इस मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। प्रधान व सेवानिवृत्त हो चुके तत्कालीन पंचायत सचिव से 9999 में से आधी-आधी धनराशि रिकवरी करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। रिकवरी की धनराशि ग्राम पंचायत ग्राम निधि एक में जमा करके जमा रसीद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed