फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Record broken in Singrauli with 72.20 percent voting

Sonebhadra News: सिंगरौली में 72.20 फीसदी मतदान के साथ टूटा रिकॉर्ड

Fri, 17 Nov 2023 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Record broken in Singrauli with 72.20 percent voting
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली जिले की तीन विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को रिकॉर्ड मतदान हुआ। मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में 72.20 फीसदी मतदान हुआ है। देवसर विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रहा है। देवसर में 76.25 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में 70.19 और चितरंगी विधानसभा क्षेत्र में 70.05 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान में महिलाओं ने भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। चितरंगी में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरूषों की तुलना में अधिक रहा।
विज्ञापन

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान में पिछले चुनाव का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार 72.20 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें 71.72 प्रतिशत पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 72.73 फीसदी है। तीनों विधानसभा क्षेत्र के 708271 मतदाताओं में से 511398 मतदाताओं ने मतदान किया है। इसमें 263888 पुरुष और 247510 महिला मतदाता शामिल हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग मतदान के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो देवसर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 183763 मतदाताओं ने मतदान किया है। मतदाता संख्या के मामले में चितरंगी विधानसभा क्षेत्र दूसरे स्थान पर है। चितरंगी में 175781 मतदाताओं ने मतदान किया है। सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 151854 है।
विज्ञापन

सिंगरौली जिले में मतदान व मतदान प्रतिशत
कुल मतदाता - 708271
कुल मतदान 511398
कुल मतदान प्रतिशत - 72.20
पुरुष मतदाता - 367952
पुरुष मतदान - 263888
पुरुष मतदान प्रतिशत - 71.72
महिला मतदाता - 340312
महिला मतदान - 247510
महिला मतदान प्रतिशत - 72.73
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed