फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Record broken again, mercury rises to 47 degrees Celsius

Sonebhadra News: फिर टूटा रिकॉर्ड, 47 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा पारा

Wed, 29 May 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Record broken again, mercury rises to 47 degrees Celsius
महज 24 घंटे में ही गर्मी ने अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस था तो बुधवार को बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह अब तक सबसे अधिक गर्म दिन रहा। रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। सोनभद्र के रिकॉर्ड में पहली बार इतना पारा बढ़ा है। नौतपा के पांचवे दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। कूलर, पंखे उमस के आगे बेअसर साबित हुए।
विज्ञापन

सोनांचल में नौतपा शुरू होने के साथ ही तापमान दिन प्रतिदिन चढ़ रहा है। 25 मई को नौतपा शुरू हुआ तो उस दिन सोनांचल का अधिकतम पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तब न्यूनतम पारा 26.7 डिग्री सेलिसयस था। इसके बाद से तापमान में बढ़ोतरी जारी है। नौतपा के पांचवें दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे पहले अधिकतम पारा 46.2 और न्यूनतम पारा 29.2 रिकॉर्ड हुआ था।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक 47 डिग्री सेल्सियस तापमान सोनभद्र का अब तक का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ है। सुबह नौ बजे तक जनपद का पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया था। पौने ग्यारह बजे तक यह पारा चढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। बुधवार को सुबह से ही धूप इतनी तेज थी कि जैसे आसमान से अंगारे बरस रहे थे। चमड़ी झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी

गर्मी बढ़ने के साथ ही पेय पदार्थो की मांग बढ़ गई है। बाजार में उपलब्ध बोतल बंद पेय पदार्थों के साथ ही गन्ने का रस, बेल का रस, आम का पना सहित अन्य पेय पदार्थों की मांग बढ़ी है। बढ़ौली चौक के साथ ही धर्मशाला चौक, महिला तिराहा सहित अन्य स्थानों पर दुकानें सज भी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed