फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Recommended action against two

दो के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
 एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) में पंकज मिश्रा की ओर से दाखिल याचिका के क्रम में शुक्रवार को अनपरा में हुई बैठक में तय किए गए एजेंडे को मूर्तरूप देने की कवायद तेज हो गई है। बैठक में गैरहाजिर रहे दो अभियंताओं के खिलाफ एसडीएम दुद्धी डा. विश्राम सिंह यादव ने कार्रवाई की संस्तुति के साथ रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। वहीं सड़क मार्ग से कोयला ढुलाई, पानी छिड़काव, रिहंद में छोड़े जा रहे पानी पर नजर रखने के लिए टीम का गठन किया गया है। हाईवे की पटरियों के पक्की करने के लिए परियोजनाओं की जिम्मेदारी तय कर पीडब्लयूडी के एक्सईएन, एसडीओ को समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन



एसडीएम के मुताबिक सड़क मार्ग से कोयले की ढुलाई पूरी तरह से ढंककर हो, इसके लिए वह खुद और सीओ पिपरी, सीओ दुद्धी की अगुवाई वाली टीम सतत निगरानी बनाए रखेगी। जो भी वाहन संचालक या परियोजनाएं इसकी अनदेखी करती पाई जाएंगी, उनके खिलाफ जरूरी कदम उठाए जाएंगे। डिबुलगंज से लेकर खड़िया तक परियोजनावार सड़क पर पानी छिड़काव, साफ-सफाई को लेकर भी परियोजना प्रबंधनों को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। रिहंद में जो भी पानी छोड़ा जा रहा है, उसको लेकर समुचित एहतियात बरते जा रहे हैं कि नहीं, इसको लेकर भी अधिकारियों की टीम बीच-बीच में निगरानी बनाए रखेगी।
विज्ञापन


टू लेन अनपरा-शक्तिनगर मार्ग को फोरलेन करने का कार्य जब तक शुरू नहीं हो जाता, तब तक के लिए पटरियों का जल्द पक्कीकरण हो जाए, इसके लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, एसडीओ को तत्काल संबंधित परियोजना प्रबंधनों से संपर्क कर उनकी एरिया निर्धारित करते हुए जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी अगर कोई परियोजना पटरियों के पक्का करने में हीलाहवाली करती है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि डिबुलगंज से औड़ी मोड़ तक पानी का छिड़काव जहां लंबे समय से बंद पड़ा है। वहीं ककरी वारफाल, खड़िया एरिया में उड़ती कोयले की धूल आवागमन में फजीहत के साथ बीमारियों का कारक बनी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed