फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Received adequate compensation to farmers

किसानों को फसल का मिले पर्याप्त मुआवजा

Mon, 27 Apr 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 27 Apr 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
Received adequate compensation to farmers
 ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का किसानों को पर्याप्त मुआवजा, भूमि अधिग्रहण कानून में किसी तरह का संशोधन न किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में बसपाजनों ने धरना दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मिर्जापुर जोन के कोआर्डिनेटर टिकैत गौतम ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। इसका उदाहरण भूमि अधिग्रहण कानून है। कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून से किसानों का हानि होगी और पूंजीपतियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


 कहा कि किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि ओबरा विधायक सुनील यादव ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। मुआवजे में भी राजनीति हो रही है। इसीलिए पार्टी मुखिया ने अपने विधायकों, राज्यसभा सांसदों और एमएलसी को किसानों के दरवाजे पर पहुंचकर मदद करने को कहा है।

पूर्व विधायक अनिल मौर्य, सत्यनारायण जैसल, पूर्व जिलाध्यक्ष बी. सागर ने कहा कि सपा सरकार के क्रियाकलापों से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है।

 वर्ष 2017 मेें यूपी में होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी और बहन कुमारी मायावती मुख्यमंत्री बनेंगी। सत्य प्रकाश और मोहन खरवार ने कहा कि सपा सरकार जनहित में कार्य नहीं कर रही है।


 इस मौके पर अविनाश शुक्ला, दीपक सिंह, अशोक चौबे, मोहन कुशवाहा, सुशील मिश्रा, मुन्नर पटेल, फूल मोहम्मद मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पन्नालाल ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed