फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rebellion case filed against 15 people including couple

दंपती समेत 15 लोगों के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज

Mon, 13 Dec 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Rebellion case filed against 15 people including couple
सदर कोतवाली क्षेत्र के पवर गांव में रविवार को जमीन पर जोत कोड़ को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दंपती समेत 15 लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर अभी तक मुकदमा कायम नहीं हुआ है। वहीं जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पवर गांव में रविवार की दोपहर बाद एक व्यक्ति कुछ लोगों केे साथ ट्रैक्टर लेकर अपनी जमीन पर जोत कोड़ करने पहुंचा। खेत की जुताई शुरू होते ही कुछ लोग जोतने से मना करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा और एसएसआई ऐश खां मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही मारपीट में शामिल कई फरार हो गए। आनन-फानन में पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। पवर गांव निवासी बिष्णु भारतीय की तहरीर पर कैथी गांव निवासी प्रमीला, योगेंद्र कांत, उनकी पत्नी मीरा, योगेंद्र के दो लड़के, पवर गांव निवासी बलिराम, सुरेंद्र, कुसाही निवासी गोपाल, उनके दो लड़के और छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वादी का कहना है कि उर्मिला ने 30 लाख रुपये लेकर गांव में ही जमीन राधेश्याम व अजय मौर्य निवासी जमगांव को बटाई पर जोतने के लिए बीते छह साल से दिया है लेकिन अब की साल न पैसा वापस कर रही है न ही खेत जोतने के लिए दे रही है। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। रविवार को कुछ लोग ट्रैक्टर, हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आए और बिना पैसा वापस किए खेत जोतने लगे। राधेश्याम मना किए तो सभी लोग लाठी डंडे पीटने लगे, यह देख वह और उसकी मां व अन्य लोग बीच-बचाव करने गए तो उन लोगों पर हमला कर दिया गया। अजय, राधेश्याम और अजय मौर्य पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप है। कोतवाल ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्ष के कई लोगों को चोट लगी है। प्रथम पक्ष के विष्णु की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed