{"_id":"6a0629e39057c46357077d53","slug":"rcc-defeated-ncc-by-81-runs-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-146439-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आरसीसी ने एनसीसी को 81 रनों से किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आरसीसी ने एनसीसी को 81 रनों से किया पराजित
विज्ञापन
कोन। देवाटन प्रीमियर लीग सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को आरसीसी और एनसीसी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में आरसीसी ने एनसीसी को 81 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीसी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और 12 ओवर में आठ विकेट खोकर केवल 98 रन ही बना सकी।
इस जीत के साथ आरसीसी ने अंक तालिका में 10 अंक हासिल किए, जबकि एमसीसी के खाते में 8 अंक, एनसीसी को 4 अंक और टीसीसी को 2 अंक मिले। अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आरसीसी और एमसीसी के बीच खेला जाएगा। जिसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।