फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ration can be available for free till March

मार्च तक मुफ्त में मिल सकता है राशन

Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ration can be available for free till March
सरकार द्वारा मुफ्त राशन योजना को मार्च तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत जिले के 60558 अंत्योदय कार्डधारकों को मुफ्त में 35 किलोग्राम गेहूं और चावल मिलेगा। इस संबंध में आपूर्ति विभाग शासन के लिखित आदेश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

वैश्विक कोरोना महामारी के चलते आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके गरीबों के लिए सरकार ने मुफ्त राशन योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत नवंबर तक सभी अंत्योदय कार्डधारकों को फ्री में राशन मुहैया कराना है। राबट़्र्सगंज, घोरावल, करमा, चतरा, नगवां, चोपन, दुद्वी, म्योरपुर, बभनी और कोन ब्लॉक क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में वर्तमान में 60558 अंत्योदय एवं लगभग पात्र गृहस्थी के तीन लाख 41 हजार कार्डधारक हैं। आपूर्ति विभाग की मानें तो सरकार की ओर से संचालित मुफ्त अनाज योजना से अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा में चावल और गेहूं मुफ्त में दिया जाता है। दीपावली पर्व को देखते हुए तीन नवंबर से कोटेदारों के माध्यम से कार्डधारकों को राशन का वितरण किया जा रहा है। अब सरकार ने मुफ्त राशन योजना का होली तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि इस संबंध में अभी आपूर्ति विभाग के पास शासन से कोई लिखित आदेश नहीं पहुंचा है। इस संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला का कहना है कि शासन से मुफ्त राशन योजना को बढ़ाने के संबंध में अभी लिखित आदेश नहीं मिला है। शासन से जो निर्देश प्राप्त होगा उसके अनुसार राशन का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed