{"_id":"5eb6dec48ebc3e90233f0a37","slug":"rating-202-testers-tested-12096-copies-sonbhadra-news-vns524131539","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन: 202 परीक्षकों ने जांची 12096 कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन: 202 परीक्षकों ने जांची 12096 कॉपियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शनिवार को भी हुई। यहां हाईस्कूल के 105 व इंटर मीडिएट के 97 शिक्षकों ने कुल 12096 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इसके पूर्व शिक्षक-शिक्षिकाओं की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग किया।
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य राबर्ट्सगंज के राजा शारदा महेश इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज में हो रहा है। राजा शारदा में इंटर मीडिएट व राजकीय बालिका में हाईस्कूल की कॉपियां जांची जा रही हैं। शनिवार को हाईस्कूल की कॉपियां 105 परीक्षकों और इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन 97 परीक्षकों ने किया।
राजा शारदा महेश इंटर कालेज में इंटर की हिंदी, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र की कुल 6094 कॉपियां जांची गईं। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गृह विज्ञान व कंप्यूटर की 6002 कॉपिंयों का मूल्यांकन हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद यादव ने बताया कि दोनों केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ कॉपियों को मूल्यांकन हो रहा है। मूूल्यांकन से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद ही मूल्यांकन कक्ष में प्रवेश दिया गया। कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान सोशल डिस्टेंस का भी पूरा ख्याल रखा गया।