फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ramsarovar pond will glow with 2100 lamps

Sonebhadra News: 2100 दीपों से जगमगाएगा रामसरोवर तालाब

Tue, 12 Nov 2024 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ramsarovar pond will glow with 2100 lamps
दीपावली और छठ पूजा के बाद अब देव दीपावली की तैयारी शुरू हो गई है। रॉबर्ट्सगंज नगर के रामसरोवर तालाब को 2100 दीपों से सजाया जाएगा। घाटों पर आकर्षक रंगोली भी बनेगी। इसमें आयोजन समिति के लोग जुट गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ओबरा में रेणुका नदी तट 25 हजार दीपक जलाने की तैयारी है। चोपन में सोन नदी के किनारे और घोरावल में दशमिहवा तालाब पर भी भव्य रूप देव दीपावली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

कार्तिक माह की पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाने के लोग उत्साहित हैं। इस दिन वाराणसी की तरह की जिले में नदी-तालाब के घाटों पर दीपक जलाए जाएंगे। नगर के रामसरोवर तालाब की नगर पालिका की ओर से विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारवाड़ी महिला मंच की ओर से 2100 दीप जलाए जाएंगे। इसके अलावा रंगोली बनाने के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी होंगे। मंच की अध्यक्ष प्रतिभा कानोडिया ने बताया कि देव दीपावली के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

भव्य रूप में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। उधर, ओबरा में रेणुका नदी के किनारे छठ घाट पर सामाजिक प्रगति परिषद के कार्यकर्ता 25000 दीप जलाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत की टीम भी जुट गई है। घाट की साफ-सफाई और सजावट की रुपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed