फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rampage in Pabji due to assault, five injured

पबजी खेल को लेकर शुरू हुई रंजिश में जमकर हुई मारपीट,कई घायल

Sun, 13 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rampage in Pabji due to assault, five injured
अनपरा। पबजी खेलने के विवाद को लेकर पैदा हुई रंजिश में शनिवार की रात रेनूसागर आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर परिसर के पास दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले और पथराव हुआ जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों के सिर पर चोटें आईं। एक की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कुछ दिनों पूर्व रेनूसागर शिव मंदिर निवासी रोशन साहनी पुत्र विष्णु साहनी व अमरजीत चौधरी पुत्र सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य दोनों पक्षों से पबजी खेलने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी विवाद को लेकर शनिवार की रात शिव मंदिर पर दोनों पक्षों से दो दर्जन लोग लाठी-डंडे से लैस होकर मारपीट करने लगे। दोनों तरफ से चल रहे ईंट पत्थर चले जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एक शृंगार की दुकान के शीशे भी टूट गए और पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे रेनूसागर चौकी प्रभारी मो. अरशद ने मौके से घायल रोशन साहनी व अमरजीत चौधरी को पकड़ लिया। शेष पुलिस देख फरार हो गये। घटना में अमरजीत चौधरी के सिर में जहां गंभीर चोटें आयी हैं। उसे डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय के प्रभारी वी के सिंह ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहीं रोशन साहनी के भी सिर में चोटें आई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed