फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ramlochan Becomes Civil Bar President for the Fifth Time; Anjani Singh Named Secretary

Sonebhadra News: रामलोचन 5वीं बार सिविल बार के अध्यक्ष बने, अंजनी सिंह सचिव

Tue, 14 Apr 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ramlochan Becomes Civil Bar President for the Fifth Time; Anjani Singh Named Secretary
दुद्धी। सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के प्रतिष्ठापरक चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी ने पांचवीं बार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 40 मतों से पराजित किया। वहीं सचिव पद पर अंजनी सिंह ने ज्ञानी प्रसाद को 49 मतों से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन राकेश श्रीवास्तव की देखरेख में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। कुल 146 सदस्यीय बार में 128 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी को 83 और शिवशंकर प्रसाद को 43 मत मिले। सचिव पद पर अंजनी सिंह को 86 और ज्ञानी प्रसाद को 37 मत प्राप्त हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदर्श कुमार ने 64 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी अभिनय (61 मत) को पराजित किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण यादव, उपाध्यक्ष पद पर राजीव मिश्रा व राम लखन सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सहसचिव पुस्तकालय राहुल अग्रहरि, सहसचिव प्रशासन अभिनाथ यादव, सहसचिव प्रकाशन परमानंद सिंह और देव कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह सहित पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed