{"_id":"5f8f1df18ebc3e9be418ce15","slug":"ramlila-started-in-robertsganj-with-the-birth-of-ram-sonbhadra-news-vns554007423","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जन्म के साथ राबर्ट्सगंज में शुरू हुई रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबर्ट्सगंज रामलीला में विष्णु भगवान की सजी झांकी।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान में सोमवार की रात भगवान श्रीराम और रावण के जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार जैन, संरक्षक पूर्व नगरपालिका चेयरमैन जितेंद्र सिंह और राकेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से भगवान विष्णु की भव्य आरती पूजन कर रामलीला मंचन शुभारंभ किया।
विज्ञापन
व्यास की मानस चौपाई से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला में गुरु वशिष्ट ने महाराजा दशरथ के संतानोत्पत्ति के लिए यज्ञ करने का दिशा निर्देश दिया है। यज्ञ सफल होता है। अग्निदेव प्रकट हुए और द्रव्य देकर राजा दसरथ से कहा कि अपनी रानियों को दे दीजिए। इसके सेवन करने से संतान अवश्य होगी। अगले दिन भगवान विष्णु प्रगट होते है। कौशल्या बाल रूप धारण कर लीला करने को कहती है। भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी का पाठ किया गया। भगवान श्रीराम के जन्म लीला का मंचन से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही रावण के जन्म की भी लीला मंचित हुई। रामलीला मंचन देखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।