फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ramleela

शबरी के जूठे बेर खाकर प्रभु ने किया उद्धार

Fri, 23 Oct 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
ramleela
बभनी के असनहर रामलीला में प्रभु श्रीराम सुग्रीव से मित्रता का मंचन - फोटो : SONBHADRA
बभनी। क्षेत्र में राम-सुग्रीव मित्रता और बालि वध का मंचन किया गया। इस दौरान शबरी के जूठे बेर खाकर उसका उद्धार करने के मंचन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। जिस पर लोग जयश्रीराम का जयकारा लगाने लगे।ह्यलीला मंचन के दौरान प्रभु श्रीराम माता जानकी की खोज करते हुए शबरी के आश्रम में पहुंचे। वर्षों से प्रभु की राह देखने वाली शबरी श्रीराम का दर्शन पाकर धन्य हो गई वहीं प्रभु राम ने शबरी के जूठे बेर खाकर उसका उद्धार किया। शबरी ने प्रभु श्रीराम को सुग्रीव से मित्रता की बात कही। रामचंद्र जी सुग्रीव से मित्रता करते हैं और समाचार पूछते हैं। सुग्रीव ने रामचंद्र जी को पूरी बात बताई। इसके बाद प्रभु श्रीराम ने बाली का बध करके सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बना दिया। इसके बाद सुग्रीव नल, नील, अंगद, जामवंत और हनुमान जी को माता जानकी का पता लगाने के लिए दक्षिण दिशा की ओर जाने को कहा। हनुमान जी को रामचंद्र जी निशानी के लिए अंगूठी देकर भेजते हैं। सभी बंदर भालू तपस्वनी से भेंट करते हैं और तपस्वनी अपनी माया से सभी को समुद्र तट पर पहुंचाती है। हनुमान जी समुद्र लांघकर लंका में प्रवेश कर जाते हैं और सभी बंदर भालू समुद्र के किनारे हनुमानजी की प्रतीक्षा करते हैं। रामलीला के सुरक्षा व्यवस्था में अमरदेव पांडेय, सूर्यकांत, मटुकधारी, आशा गुप्ता, बासमती, विजय कुमार का प्रमुख योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed