फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ramashankar will become the chairman of Dudhi Land Development Bank.

Sonebhadra News: दुद्धी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष बनेंगे रमाशंकर

Wed, 21 Jan 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ramashankar will become the chairman of Dudhi Land Development Bank.
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा दुद्धी के शाखा प्रतिनिधि के निर्वाचन में रमाशंकर ने नामांकन किया। एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार चौबे एवं नागेंद्र राम ने बताया कि 20 जनवरी को नामांकन पर्चा की खरीदारी व नामांकन आवेदन करने की समय सीमा दोपहर तीन बजे तक था। इसमें रजखड़ निवासी रमाशंकर ने भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। आवेदन फार्म भी सही पाया गया। यह चुनावी प्रक्रिया दुद्धी ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। इस मौके पर राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, चेयरमैन कमलेश मोहन, श्रवण सिंह गोंड, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed