फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ramai was murdered on suspicion of having an illicit relationship with his wife

Sonebhadra News: पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी रमई की हत्या

Fri, 15 Aug 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ramai was murdered on suspicion of having an illicit relationship with his wife
जुगैल। थाना क्षेत्र के अगोरी खास गांव में बुधवार को रमई बैगा की हत्या आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ससुर-दामाद हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाठी और कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
विज्ञापन

अगोरी खास गांव गंगासागर ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता रमई की पड़ोसी बाबूलाल ने लाठी से पीटकर हत्या कर दी है। जांच के दौरान पोस्टमार्टम में मृतक के सिर पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव मिले थे। जुगैल एसओ नागेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपी बाबूलाल बैगा और उसके दामाद बबुंदर बैगा को करजी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रमई को शक था कि उसकी पत्नी का बाबूलाल के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर कई बार विवाद हुआ और पत्नी मायके चली गई। पत्नी को वापस न ला पाने पर रमई ने बाबूलाल से 1500 रुपये खर्च की मांग की। इसी बात पर झगड़ा बढ़ गया और गुस्से में बाबूलाल ने लाठी से वार किया, जबकि बबुंदर ने कुल्हाड़ी से तीन बार हमला कर रमई की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed