फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ram-Janaki drew crowds of pilgrims in procession

श्रीराम-जानकी के शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Tue, 05 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 05 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ram-Janaki drew crowds of pilgrims in procession
राबर्ट्सगंज मुख्यालय पर स्थित आरटीएस क्लब में चल रहा श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ रविवार को संपन्न हो गया। सोमवार को क्लब परिसर से श्रीराम-जानकी की शोभायात्रा निकली जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़
विज्ञापन


पड़े। इस दौरान पूरा नगर जयश्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं ने रास्ते में जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्पों की वर्षा की। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


व्यास सूर्यलाल मिश्र की सानिध्य में चल रहे महायज्ञ के समापन पर सोमवार की सुबह आठ बजे से महायज्ञ मंडप परिसर में भंडारा शुरू हुआ। सर्वप्रथम पर यजमानोें ने भूदेवों का पैर धूल कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। इसके बाद
विज्ञापन
विज्ञापन


भूदेव शोभायात्रा में शामिल हुए। क्लब से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा पन्नूगंज रोड, महिला थाने, हाइडिल मैदान, कचहरी तिराहा, सिविल लाइंस रोड, बढ़ौली चौक, न्यू मार्केट, मेन चौक, उत्तर मोहाल होते हुए चंडी तिराहा पहुंची। यहां

से प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए ले जाया गया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालु श्रीराम के उद्घोष के साथ शोभायात्रा पर पुष्पों की वर्षा करते रहे। श्रीराम-माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघभन, हनुमान समेत अन्य देवी,

देवताओं की एक झलक पाने के लिए भक्त व्याकुल रहे। सड़क के किनारे और मकानों के छतों पर लोग राम दरबार की झांकी दर्शन करने के लिए इंतजार करते रहे। उधर रविवार की रात हुए प्रवचन में मीरजापुर से पधारे धर्मराज

शास्त्री ने श्रीराम कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीराम के अनुज भरतलाल ने राज सिंहासन पर श्रीराम का खड़ाऊ रख कर राज्य को चलाया। जौनपुर से पधारे प्रकाशचंद्र विद्यार्थी ने श्रीराम कथा को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत कर


श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उधर शोभायात्रा श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ के संरक्षक रामशकल चौबे, अध्यक्ष राधेश्याम जालान, महामंत्री सुशील पाठक, अजय शुक्ला, रमाकांत शुक्ला, बिमलेश सिंह, सरिता श्रीवास्तव, शिशु तिवारी, सुधाकर द्विवेदी, मृत्युंजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed