फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rally on Diabetes Day, people made awareness

मधुमेह दिवस पर निकली रैली, लोगों को किया जागरूक

Thu, 15 Nov 2018 12:45 AM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Thu, 15 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। विश्व मधुमेह दिवस पर बुधवार को जिले भर में विविध कार्यक्रम हुए। सुबह मॉ संबोधी देवी इंटर कालेज जोगिनी में ग्लोबल डायबिटीज वॉक का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अस्पतालों में 30 वर्ष से अधिक उम्र वाले 11310 लोगों के रक्त की जांच की गई, जिसमें 973 लोगों को मधुमेह से ग्रस्त पाया गया। जिला अस्पताल में गोष्ठी कर मधुमेह से होने वाले नुकसान और इससे बचाव पर चर्चा की गई। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी में चल रहे स्क्रीनिंग कैंप का निरीक्षण किया और रक्त परीक्षण के बारे में जानकारी ली।  
विज्ञापन

मधुमेह दिवस पर वर्ल्ड डाइबिटीज फाउंडेशन, नेशनल हेल्थ मिशन यूपी व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को जोगिनी गांव में ग्लोबल डायबिटीज वॉक का आयोजन हुआ। यहां छत्रपति साहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के एमएसडब्ल्यू के छात्र अमित कुमार के नेतृत्व में मां संबोधी देवी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकाली। लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक किया गया। यहां सूरज यादव, धीरज यादव, प्रवेश कुमार, उमेश यादव, अवधेश दुबे, शिव प्रकाश शुक्ला, सोनिया, रेनू दुबे, उमेश शर्मा, सुजाता मौर्या, निशा पटेल, अभय तिवारी, अरविंद विश्वकर्मा मौजूद रहे। उधर पीएचसी करमा में 30 ओपीडी मरीजों में से 10 लोगों के मधुमेह की जांच की गई। इसमें तीन मरीजों में मधुमेह पाया गया। उधर जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में मधुमेह दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां डॉ. पीबी गौतम ने कहा कि 30 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक पुरूष, महिला को अपना ब्लड सुगर जांच करानी चाहिए। डायबिटीज की वजह से तमाम तरह की बीमारी होती है। डॉ. गणेश प्रसाद ने समय-समय पर सभी को ब्लड सुगर की जांच कराते रहना चाहिए। उन्होंने सुगर से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। डॉ. एसएस पांडेय ने भी मधुमेह रोग के लक्षण और उससे बचाव के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. एसएस पांडेय, डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. आरबी पांडेय, डॉ. दयाशंकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. एस कुमार, डॉ. एपी वर्मा, डॉ. मंसूर अहमद, डॉ. एबी प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed