फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rakhi shops in the market, women engaged in shopping

बाजार में राखी की सजीं दुकानें, खरीदारी में जुटी रहीं महिलाएं

Fri, 31 Jul 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rakhi shops in the market, women engaged in shopping
सोनभद्र। रक्षाबंधन का पर्व करीब है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। राबर्ट्सगंज बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में राखी की दुकानें सज गई हैं। जगह-जगह बहनें अपने भाइयों के लिख तरह-तरह की राखी खरीद रही हैं। शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के विभिन्न दुकानों पर महिलाएं राखी खरीदती नजर आई। शाहगंज, घोरावल, रामगढ़, खलियारी, चुर्क बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में राखी की खरीद की जाती रही। उधर जिले की नवाचारी शिक्षिकाओं ने नवोदय क्रांति परिवार के पहल पर बार्डर पर जमें सैनिक भाइयों तथा कारागार बंदियों के लिए शून्य निवेश आधारित हस्त निर्मित राखी भेंट किया है। नवोदय क्रांति के जिला मोटिवेटर कमलेश कुमार गुप्त के जरिए राखी भेट की गई। इसमें कुछ राखियां उनके विद्यालय के छात्राओं ने भी घर से बनाकर भेजवाया है। रक्षाबंधन पर्व पर अपने बहन के पास सैनिकों एंव बंदियों के पहुंच पाने का कसक न रहे इसलिए भाई-बहन के पवित्र प्रेम की झलक इन शिक्षिकाओं ने पेश किया है। घोरावल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय दीवां की शिक्षिका संगीता, चोपन ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंदुरिया की शिक्षिका नीतू, घोरावल ब्लाक प्राथमिक विद्यालय जुड़िया की सुनीता रानी व चतरा के कुमारी वंदना आनंद, इंग्लिश मीडियम माडल प्राथमिक विद्यालय दुरावलखुर्द के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने राखी भेंट की। सभी राखियों को अधीक्षक जिला कारागार मिजाजी लाल को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed