फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajya Sabha member wrote a letter to the Chairman of the Railway Board, demanding to operate the train from Singrauli to Nizamuddin

राज्य सभा सदस्य ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर सिंगरौली से निजामुद्दीन तक ट्रेन संचालन की मांग की

Wed, 20 Jan 2021 05:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha member wrote a letter to the Chairman of the Railway Board, demanding to operate the train from Singrauli to Nizamuddin
अिनपरा। कोरोना संकट के कारण मार्च 2020 से सिंगरौली रेलवे स्टेशन से बंद चल रही ट्रेन सिंगरौली-निजामुद्दीन (साप्ताहिक एक्सप्रेस एक दिन) और सिंगरौली-भोपाल (साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 दिन) के पुन: संचालन के लिए राज्य सभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन/सीईओ को पत्र लिखा है। सांसद ने मांग की है कि इन ट्रेनों का पुन: संचालन शीघ्र कराया जाए। इन ट्रेनों के न चलने से संसदीय कार्य क्षेत्र मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले सहित ऊर्जांचल के रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल और नई दिल्ली यात्रा के लिये एक मात्र यही रेल साधन है। ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को रीवा, वाराणसी और मिर्जापुर जाना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में भारत सरकार के उपक्रम एनटीपीसी, एनसीएल, यूपी राज्य विद्युत परिषद आदि प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को रेल यात्रा इन्हीं ट्रेनों से करनी होती है। इलाज के लिए यात्रियों को एक मात्र इसी साधन पर निर्भरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed