फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajvi, Rupali and Nandini became the best athletes

Sonebhadra News: राजवी, रूपाली और नंदिनी बनीं सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Wed, 13 Aug 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rajvi, Rupali and Nandini became the best athletes
अनपरा। एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित एकलव्य मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें डीएवी परासी प्रतियोगिता की ओवरऑल विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 14 वर्ग में डीएवी अनपरा की राजवी सिंह ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब अपने नाम किया। अंडर 17 वर्ग में डीएवी खड़िया की रूपाली और नंदिनी सर्वश्रेष्ठ एथलीट बनीं। अंडर 19 वर्ग में डीएवी खड़िया की ही रचना और दिव्या ने अपने प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ एथलीट रहीं। प्रतियोगिता समापन की मुख्य अतिथि सहायक क्षेत्राधिकारी यूपी जोन-डी एवं डीएवी खड़िया की प्राचार्या संध्या पांडेय ने विजेताओं को मेडल पहनाकर और शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर उन्होंने कहा कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर आने वाले खेल प्रतियोगिताओं में उन्हें अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने जोन का परचम लहराने के लिए प्रतिबद्ध होकर सतत अभ्यास करें। प्रतियोगिता में जिले के 12 डीएवी विद्यालयों के 500 से भी अधिक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतियोगिताओं के सफलता औसत अंकों के आधार पर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब डीएवी परासी ने जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएवी परासी की प्राचार्या रचना दूबे ने कहा कि खेल न केवल मानवीय गुणों को निखारने एवं सशक्त बनाने के अनोखे माध्यम हैं, बल्कि एक स्वस्थ एवं उन्नत समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
निर्णायक मंडल के रूप में दिलीप वर्मा, संदीप गिरि, शुभम जायसवाल, निशांत झा, अभय मिश्रा, सतीश मिश्रा, अनुपम विवेक द्विवेदी, मोहम्मद सिक्कू, राजकुमार, सतनाम सिंह, अनुराग तिग्गा, विकाश दुबे, हरिशंकर, सुशील यादव, गुड्डू, संजीव सिंह, अमरजोत सिंह, प्रेमचंद यादव रहे।

विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सहायक डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी अनपरा के प्राचार्य डॉ. आशुतोष मिश्र, डीएवी बीना प्राचार्य डॉ. एके शर्मा रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में पर्यवेक्षक प्राचार्या डीएवी ओबरा प्रतिभा जौहरी, प्रभारी प्राचार्या सुनीता मिश्रा और प्रभारी प्राचार्य आर के मिश्रा महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed