फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajkumar Singh, the headmaster of Duraval Khurd, will get the State Teacher Award

दुरावल खुर्द के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

Sat, 03 Sep 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar Singh, the headmaster of Duraval Khurd, will get the State Teacher Award
शाहगंज। दुरावल एक्सप्रेस के नाम से चर्चित इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राथमिक विद्यालय दुरावल खुर्द के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह को राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। कोरोना काल में भी अपने अथक प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की लौ जलाए रखने वाले राजकुमार सिंह की शिक्षण व्यवस्था अनूठी है। उन्हें पहले भी उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार, आदर्श पाठ योजना पुरस्कार, सोन शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजा जा चुका है। अब वर्ष 2021 के राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने जाने से जिले के शिक्षकों में खुशी है। चुर्क निवासी राजकुमार सिंह की तैनाती वर्ष 2011 में प्राथमिक विद्यालय दुरावल खुर्द पर हुई थी। इसके बाद से ही शिक्षण कार्यों में अभिनव प्रयोगों से विद्यालय खूब चर्चा में आया। घोरावल ब्लाक का यह दूसरा इंग्लिश मीडियम विद्यालय भी बना। अच्छे माहौल और शैक्षणिक कार्यों के चलते दुरावल खुर्द का विद्यालय कांवेंट को भी टक्कर दे रहा है। यहां 158 बच्चे सिर्फ पंजीकृत ही नहीं है, नियमित उपस्थित भी रहते हैं। पढ़ाई के लिए कई अन्य गांवों से भी लंबी दूरी तय कर बच्चे निजी साधन से आते हैं। राजकुमार सिंह ने कायाकल्प योजना से पहले ही विद्यालय के भवन को ट्रेन मॉडल में विकसित किया। इस कारण भी बच्चों में यहां पढ़ने को लेकर अलग उत्साह रहता है। शासन स्तर से विभिन्न मानकों पर पड़ताल के बाद राजकुमार को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2021 के लिए चुना गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद शिक्षकों में खुशी है। डायट प्राचार्य विजय शंकर मिश्र, बीएसए हरिवंश कुमार, बीईओ अशोक कुमार सिंह, एसआरजी, एआरपी, विद्यालय के शिक्षक कमलेश कुमार गुप्त, नीरज कुमार, अनिल सिंह, आलोक सिंह, शिक्षा मित्र सीमा देवी, अरविंद सिंह आदि ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed