फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rajeshwari was the first female fighter of the district, women were full of enthusiasm

Sonebhadra News: जिले की पहली महिला सेनानी थीं राजेश्वरी, महिलाओं में भरा था जोश

Sun, 26 Jan 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rajeshwari was the first female fighter of the district, women were full of enthusiasm
स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाएं भी पीछे नहीं रही हैं। सामाजिक और पारिवारिक वर्जनाओं को तोड़कर आंदोलन में कूदीं महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आजादी की लड़ाई लड़ी। ऐसी महिलाओं में ही एक थीं राजेश्वरी सरोज दास।
विज्ञापन

दुद्धी तहसील के सिंगरौली परगना की राजेश्वरी देवी ने दक्षिणांचल में आंदोलन का नेतृत्व किया। महिलाओं को एकजुट कर ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध आवाज बुलंद की। वह जिले की पहली महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनीं और बाद में गढ़वा से दो बार विधायक भी चुनी गईं।
विज्ञापन

इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी बताते हैं कि 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की गूंज सोनभद्र के दूरस्थ वनवासी बहुल इलाकों में पहुंची। यहां के लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा लेने के लिए हथियार उठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरौली नगर की महिला राजेश्वरी सरोज दास (देवी जी) ने आदिवासी महिलाओं को संगठित कर आवाज उठाई। दुद्धी के ग्रामीण जंगली इलाकों में आंदोलन का प्रचार- प्रसार करते हुए महिलाओं को एकजुट किया। उनके प्रभाव से मिर्जापुर का तत्कालीन कलेक्टर घबरा उठा और उन्हें गिरफ्तार कर मिर्जापुर जिला कारागार भेज दिया गया।

न्यायालय से उन्हें ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ षड्यंत्र रचने के जुर्म में 2 वर्ष कैद और 50 रुपये जुर्माना की सजा हुई। उस समय किसी महिला की गिरफ्तारी और जेल की सजा काटना अपने आप में कठोर सामाजिक सजा थी। जेल से रिहा होने के बाद राजेश्वरी सरोज दास (देवी जी) फिर से आंदोलन में जुट गईं। आजादी के बाद 1952 में स्वतंत्र भारत के पहले विधानसभा चुनाव में वह बिहार के पलामू जनपद के विधानसभा नगर ऊंटारी से प्रथम बार विधायक चुनी गईं। इसके बाद 1957 में हुए चुनाव में वह गढ़वा विधानसभा से भी उन्हें जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed