फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raised the problem of traders of Robertsganj Obra

राबर्ट्सगंज-ओबरा के व्यापारियों की समस्या को उठाया

Thu, 01 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Raised the problem of traders of Robertsganj Obra
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने 29 सितंबर को लखनऊ में व्यापारी कल्याण बोर्ड के समक्ष सोनभद्र के व्यापारियों की समस्याओं को उठाया। व्यापारियों की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राबट्र्सगंज नगर के मध्य से पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव की जद में लगभग पांच हजार दुकानें व एक लाख से अधिक आबादी के आने से बेरोजगार व बेघर हो जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है। ओबरा परियोजना प्रशासन की तरफ से करीब 150 दुकानों के ध्वस्तीकरण के आदेश से व्यापारियों के समक्ष बेरोजगारी व भूखमरी का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग, खाद्य एवं औषधि विभाग, श्रम विभाग, बाटमाप विभाग, अग्नि शमन विभाग व व्यापार से संबंधित अन्य विभाग एक साथ बकाया वसूली कर रहे है। इसमें व्यापारियों को समय दिया जाए व बिना पेनाल्टी किश्तों में बकाया वसूली किए जाने की मांग की। लाइसेंस के नाम पर व्यापारियों का शोषण बंद किया जाए। उपरोक्त सभी विषयों पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से आयुक्त विंध्याचल मंडल व जिलाधिकारी को निर्देशित कि या तथा समस्त विभागों को व्यापारियों के साथ सहयोगात्मक रुख अपनाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed