फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raised demand to complete teacher recruitment process

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की उठायी मांग

Sun, 28 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Raised demand to complete teacher recruitment process
सोनभद्र। शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार की शाम को जिलाधिकारी एस राजलिंगम और सदर विधायक भूपेश चौबे से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उनके माध्यम से मांगों से संबंधित छह सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। शिक्षकों ने 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि 14 जुलाई को होने वाली सुनवाई में सरकार सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता को भेजें आवश्यकता पड़ेे तो अटॉर्नी जनरल को भेजा जाए। 69000 शिक्षक भर्ती प्रतिदिन लखनऊ व प्रयागराज हाईकोर्ट में केस फाइल हो रहे हैं, जिसमें प्रत्येक केस में महाअधिवक्ता की उपस्थिति अनिवार्य रहे। शिक्षक भर्ती फंसाने के लिए केस कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पूर्व की भर्तियों में चयनित शिक्षकों को एनओसी न दी जाय और पहली काउंसलिंग होने के बाद सेकेंड काउंसलिंग कराई जाय। ज्ञापन देने वालों में इं.संजीव कुमार सिंह, अंजनी दूबे, सौरभ कुमार सिंह, मनीष कुमार, अरविंद कुमार, देवेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed