फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rains with strong thunderstorms, weather was pleasant

तेज आंधी के साथ हुई बारिश, मौसम रहा सुहाना

Mon, 03 May 2021 06:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Rains with strong thunderstorms, weather was pleasant
सोनभद्र/बभनी। सोमवार को दोपहर में अचानक मौसम परिवर्तित हुआ और तेज आंधी के कुछ देर बाद बारिश होने लगी। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं जिन मतगणना स्थलों पर मतगणना पूरी नहीं हो सकी थी वहां बाहर खड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज सहित ग्रामीण इलाकों में दोपहर में तेज हवा चलने के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। दिन में कभी धूप तो कभी छांव रहा। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। उधर, बभनी ब्लाक परिसर में मतगणना चल रही थी। इसी बीच करीब 12 बजे अचानक मौसम बदला और तेज गरज, तड़क के साथ बारिश शुरू हो गई। अभी बारिश हो ही रही थी कि तेज आंधी तूफान आ गया और ब्लाक परिसर में लगा टेंट और कुर्सियां उड़ने लगी। इतना ही नहीं आंधी का रूख इतना तेज रहा कि ब्लाक परिसर के मुख्य द्वार पर यूकेलिप्टस की मोटी डाल टूटकर गिर गई। संजोग अच्छा रहा कि सभी लोग बाल-बाल बच गये। तेज आंधी और बारिश भी मतगणना करा रहे प्रत्याशियों तथा अभिकर्ताओं को नहीं हिला सका। सभी लोग ब्लाक परिसर में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed