फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rain on Dhanteras market funds

धनतेरस पर बाजार में धन की वर्षा

Fri, 28 Oct 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र Updated Fri, 28 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rain on Dhanteras market funds
राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी करते लोग।

विज्ञापन
 धनतेरस पर नगरीय इलाकों सहित जनपद के ग्रामीण अचंलों के बाजारों में देर रात तक रौनक बरकरार रही। शाम को पूजन के लिए भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों सहित मिष्ठान व पूजन सामग्रियों की जमकर खरीदारी की गई, वहीं घरिया भरने के लिए लाई-लावा सहित चीनी के खिलौने आदि की भी खूब बिक्री हुई। नगर के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ के चलते कई मार्गों, चौराहों व सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। बाजार में रौनक रही। महंगाई को मात देकर लोगों ने खरीदारी की। वाहन, सोने, चांदी, सिक्के, इलेक्ट्रानिक सामान और बर्तन से लेकर अन्य घरेलू सामानों को खरीदने के लिए मानों पूरा जिला बाजारों में उमड़ पड़ा। पूरा बाजार झालरों की जगमगाहट और सामानों की सजावट से पटा रहा। जिले भर में इस बार करीब 45 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों में रौनक रही। सुबह से ही सड़क की पटरियों तक पर बर्तन की दूकानें सजीं। खासकर बाइक खरीदने के लिए राबर्ट्सगंज की एजेंसियों पर दूर-दराज से आए।
विज्ञापन

बाइक खरीद का क्रम जहां शाम तक चलता रहा वहीं दोपहर बाद से सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही चांदी के सिक्कों समेत अन्य सामानों की खरीदारी शुरू हो गई। पूजन-अर्चन के लिए गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा की खरीद के साथ ही इलेक्ट्रिक सामान, विद्युत             झालर, मिठाइयों के साथ ही राबट्र्सगंज के रामलीला मैदान से लाई-चूरा, पटाखे की खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबरा: बाजार शुक्रवार को धनतेरस पर जगमगा उठा। यहां लोगों ने लाखों के सामानों की खरीद की। सोने, चांदी सहित बर्तनों की खरीदारी के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। आभूषण व्यवसायी अमित खत्री ने बताया कि पिछले धनतेरस की अपेक्षा इस बार आभूषणों की कम बिक्री हुई है। अनपरा प्रतिनिधि के अनुसार ऊर्जांचल क्षेत्र में धनतेरस पर इस बार करीब दस करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। आभूषण की दूकानों पर भीड़ लगी रही। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी धनतेरस पर सामानों की खरीद हुई।

दुद्धी: धनतेरस त्योहार पर नगर के आभूषण बाजारों में फैंसी गहनों एवं विक्टोरिया  सिक्कों को खरीदने ग्राहकों का तांता लगा रहा। आभूषण के दूकानों पर हाल मार्क चिन्हित सोने के जेवर व पुराने विक्टोरिया सहित  गणेेश-लक्ष्मी बने चांदी के सिक्कों खूब बिक्री हुई। शाम तक बाजार गुलजार रहा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed