फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rain increased melting, farmers worried

Sonebhadra News: बारिश ने बढ़ाई गलन, धान भींगने से किसान परेशान

Sat, 06 Jan 2024 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rain increased melting, farmers worried
सोनभद्र। जिले में शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह हुई हल्की बारिश से गलन बढ़ गई है। पूरे दिन चली सर्द हवा से ठंड में वृद्धि से जनजीवन के साथ ही पशु-पक्षी बेहाल हैं। वहीं बारिश से क्रय केंद्रों के बाहर रखे धान भींगने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। हालांकि धान लदे ट्रैक्टर ट्राली को तिरपाल से ढकने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में मौसम साफ होने पर धान की खरीदारी हुई। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में दुबक गए। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेषक राजन सिंह के मुताबिक शनिवार को चुर्क क्षेत्र के न्यूनतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान जहां 19 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं शनिवार को न्यूनतम पारा 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में रात नौ बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। देर रात तेज बारिश हुई। शनिवार की सुबह भी राबर्ट्सगंज, बभनी क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश की वजह से क्रय केंद्रों के बाहर जमीन पर रखा गया धान नीचे से भींग गया। हालांकि राबर्ट्सगंज मंडी समिति स्थित क्रय केंद्रों पर धान लेकर खड़े ज्यादात्तर ट्रैक्टर-ट्राली पर तीरपाल बंधे रहे। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई है, इससे लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed