फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   rain in district loss to people

जिले में तेज आंधी संग हुई झमाझम बारिश, पेड़ गिरे

Fri, 05 Jun 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
rain in district loss to people
राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड एक दलित बस्ती में बारिश से गिरा कच्चा मकान। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में बृहस्पतिवार की देर रात से शुक्रवार की दोपहर तक रुक-रुक कर चौतरफा बारिश हुई। रात में तेज आंधी के साथ बारिश होने से अलग-अलग स्थानों पर कच्चा मकान और पेड़ गिरने की सूचना है। हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ है। तेज बारिश से राबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति रही। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। वहीं बारिश ने नगर में साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर भी रख दी। बृहस्पतिवार को दिन में रिमझिम बारिश होती रही। रात करीब दस बजे के बाद तेज आंधी चलने लगी।
विज्ञापन

आंधी के साथ बारिश में झमाझम बारिश होने लगी। यह सिलसिला रुक-रुक कर पूरी रात चला। शुक्रवार की भोर में भी तेज बारिश हुई। सुबह करीब दो घंटे धूप निकला। इसके बाद फिर से आसमान में बादल छा गए और रिमझिम बारिश होने लगी। दोपहर में भी तेज बारिश हुई। इससे उसम से राहत मिली और मौसम सुहाना रहा। उधर बारिश की वजह से राबट्र्सगंज धर्मशाला चौक, बढ़ौली चौक, सिविल लाइंस रोड, नई बस्ती की गली में बारिश का पानी भर गया। बारिश की वजह से वार्ड एक दलित बस्ती निवासी बबलू पुत्र बच्चा का कच्चा मकान गिर गया। बारिश से नगर में नालियों का पानी सड़क पर जमा हो गया। इससे नगर में साफ-सफाई की भी पोल खुल गई। नगर के सटे सजौर गांव के सिवान में पानी लग गया। वहीं राबट्र्सगंज ब्लॉक के गया रतवल साधन सहकारी समिति परिसर में पानी जमा होने से गेहूं भींग गया। रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, चतरा ब्लॉक के बेलखुरी मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात में यूकेलिप्टस का पेड़ उखड़कर बीच सड़क पर गिर गया। बारिश के कारण सुबह सात बजे तक पेड़ को नहीं हटाया जा सका था। तब तक रास्ता बंद था। बारिश खुलने पर पेड़ को रास्ते से हटाया गया। तब आवागमन शुरू हुआ। महुली प्रतिनिधि के अनुसार, दुद्धी विंढमगंज मार्ग पर बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने तथा कीचड़ पसरने से आवागमन में लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

साईफन के पास टूटी सीसी लाइनिंग
रामगढ़। चतरा ब्लाक क्षेत्र में कर्मनाशा कट नहर बृहस्पतिवार की रात पहली ही बारिश में दूसरे साईफन के पास सीसी लाइनिंग के पास टूट गई। जबकि हर वर्ष सिंचाई विभाग की तरफ से मरम्मत के नाम पर खर्च किए जाते हैं। रामलखन, शिवाजी, रामजियावन आदि क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति कर दी जाती है। इसका खामियाजा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को भुगतना पड़ता है। बताया कि इस नहर से धंधरौल बांध को पानी देने के अतिरिक्त रामगढ़ राजवाहा, कूड़ा राजवाहा, संडी माईनर, बरईल माईनर, गौरवा माईनर को पानी देता है। किसानों ने मांग की है कि इसे जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। ताकि खेती के समय ठीक से पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले, बारिश से फायदे ही फायदे
सोनभद्र। जिला मुख्यालय के किसानों का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात से हो रही बारिश से कोई नुकसान नहीं है। बल्कि इससे किसानों को फायदा हुआ है। राबट्र्सगंज ब्लॉक के लोढ़ी गांव निवासी किसान गणेश शर्मा का कहना है कि बारिश की वजह से वाटर लेवल ऊपर उठेगा। इससे पानी छोड़ चुके हैंडपंप फिर से पानी देने लगेंगे। इससे लोगों को राहत मिलेगी। पकरी गांव के किसान धर्मराज सिंह का कहना है कि बारिश से सब्जी की फसल को कोई क्षति नहीं हुई है। घोरावल ब्लॉक के तेन्दूई गांव निवासी रविन्द्र चौधरी का कहना है कि बारिश होने से किसान अगेती प्रजाति के धान की नर्सरी डालने के लिए खेत तैयार करने लगे है। बारिश की वजह से जल्द ही किसान धान की नर्सरी डाल लेंगे। राबट्र्सगंज ब्लॉक के हिनौती निवासी बच्चा सिंह का कहना है कि करीब दस साल बाद मई, जून माह में ऐसी बारिश होते देखने को मिल रहा है। बारिश से किसान खुश हैं। बारिश से वाटर लेबल ऊपर होने से अभी तक कच्ची बोर पानी दे रहे हैं। इससे किसानों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed