फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rain hurts roads, pedestrians getting injured

Sonebhadra News: बारिश ने सड़कों को दिए जख्म, घायल हो रहे राहगीर

Sun, 22 Sep 2024 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rain hurts roads, pedestrians getting injured
पिछले दिनों हुई तेज बारिश ने जिले की सड़कों की हालत खराब कर दी है। बारिश से सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों से हादसे हो रहे हैं और लोग घायल हो रहे हैं। सड़कों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल 570 किमी लंबी सड़कें चिह्नित की गई हैं। इसमें 500 किमी की ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। इस बार बारिश ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगस्त में 360 एमएम मानक के सापेक्ष से 121 फीसदी यानि 438 एमएम बारिश हुई थी।
विज्ञापन

सितंबर में भी बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इस माह महज 15-17 सितंबर के बीच ही 165 एमएम से अधिक बरसात दर्ज की गई। बारिश के कारण नदी-नाले उफनाने से सभी बांध भी भरे हैं। कई जगह सड़क पानी आ गया था। जलभराव के कारण भी सड़कों को काफी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। फौरी तौर पर प्रमुख मार्ग के गड्ढों को बड़ी गिट्टियों से पाट दिया गया है, लेकिन इससे राहगीरों को राहत नहीं मिल पा रही। गिट्टियों के कारण बाइक सवार फिसलकर सड़क पर गिर रहे हैं। गड्ढों के कारण भी दुर्घटनाएं बढ़ी हैं।
सिर्फ नगर क्षेत्र में ही बढ़ौली चौक से मेन चौक के बीच सड़क पर बारिश के चलते 30 से अधिक गड्ढे बन गए हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति मेन चौक से धर्मशाला चौक और पन्नूगंज रेलवे क्रॉसिंग रोड की भी है।
फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन का पश्चिमी छोर पर सफर सबसे ज्यादा मुश्किल है। अप्रैल से सितंबर के बीच पांच बार यह सड़क बन चुकी है, मगर बारिश के चलते हर बार पहले से भी खराब दशा में पहुंच जा रही।
चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक में भी बारिश के कारण ग्रामीणों सड़कों की दशा बिगड़ी है। आगामी दिनों में नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा जैसे प्रमुख त्योहार भी हैं। ऐसे में इन सड़कों से गुजरने वालों को काफी मुश्किल झेलनी पड़ सकती है।


कई जगह काटी गई सड़क, नवनिर्माण की जरूरत
रहवासी इलाकों में बारिश का पानी घुसने से कई जगह सड़क काटनी पड़ी। सदर ब्लॉक के ममुआ, बिच्छी गांव में सड़क काटकर पानी निकाला गया। बभनी में तेज बहाव से सड़क कट गई। चोपन ब्लॉक के रेणुकापार, म्योरपुर के भाठ क्षेत्र में भी बारिश के चलते सड़क कट गई है। इन सड़कों के नवनिर्माण की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed