{"_id":"14cc0e12d89298365599e4a2188766d4","slug":"railway-track-doubling-work-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पथ के दोहरीकरण का काम जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पथ के दोहरीकरण का काम जल्द
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एके मित्तल ने कहा कि चोपन से सिंगरौली और शक्तिनगर के बीच रेल पथ के दोहरीकरण के साथ विद्युतीकरण का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
उनका कहना था कि इस निमित्त रेल बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। मित्तल शुक्रवार दोपहर शक्तिनगर पहुंचे थे।
शक्तिनगर स्टेशन पर अधिकारियों के साथ पहुंचे पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक ने ऊर्जांचल से होने वाले कोल परिवहन को गति देने के लिए बनाए गए प्रस्तावों का अध्ययन किया।
कहा कि कोयला परिवहन रेलवे के आय का बड़ा साधन है। इस लिए इससे संबंधित कार्यो को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका कहना था जरूरत के हिसाब से शक्तिनगर स्टेशन से लेकर कोल लोडिंग प्वाइंट तक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि मालगाड़ियों के परिचालन में किसी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
इससे पहले मित्तल सैलून (विशेष ट्रेन) से सिंगरौली स्टेशन पहुंचे थे। सिंगरौली का निरीक्षण करने व अधिकारियों से चर्चा के बाद पूर्व मध्य रेल के अंतिम स्टेशन महदेइयां (गोरबी) तक गए और मातहत अफसरों ने कई जानकारियां हासिल की।
गोरबी से सड़क मार्ग के जरिए एनसीएल दुद्धीचुआ कोयला परियोजना के कोल हैंडलिंग प्लांट और लोडिंग स्थल का जायजा लिया। एनसीएल के अधिकारियाें का कहना था कि रेलवे का भरपूर सहयोग मिला तो कोल आपूर्ति में उम्मीद के मुताबिक बढ़ोतरी संभव है।
निरीक्षण के बाद मित्तल ने लंबित मुद्दों के निराकरण की रणनीति तैयार करने के निर्देश मातहत अफसरों को दिए। इस मौके पर धनबाद डिविजन के अधिकारियों के साथ चोपन, सिंगरौली, शक्तिनगर के कई अधिकारी मौजूद रहे।