{"_id":"67be0d6a5bbae4cc4c08e930","slug":"railway-gate-broken-due-to-impact-of-tempo-jam-occurred-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-124867-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: टेंपो के धक्के से टूटा रेलवे गेट, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: टेंपो के धक्के से टूटा रेलवे गेट, लगा जाम
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित क्रासिंग पर रेलवे का एक गेट मंगलवार की देर शाम टेंपो के धक्के से टूट गया। घटना के बाद क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब रेलवे इंजीनियरों के प्रयास से करीब 20 मिनट बाद गेट खोला गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
चोपन-चुनार रेलमार्ग पर रॉबर्ट्सगंज में इलेक्ट्रानिक गेट लगा हुआ है। मालगाड़ी और यात्री ट्रेनों को गुजारने के लिए इलेक्ट्रानिक गेट खोला व बंद किया जाता है। मंगलवार की देर शाम करीब सवा सात बजे रामगढ़ तरफ से आ रहा एक टेम्पो बंद गेट में धक्का मार दिया।
इससे पूरब साइड का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। इससे इलेक्ट्रानिक गेट नहीं खुल सका। वहीं दूूसरी तरफ क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर मौके टीम के साथ पहुंचें सीनियर सिग्नल इंजीनियर तरूण मिश्र ने मैनुअली तरीके से गेट को खोला और उसकी मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन
इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। उधर धक्का मारकर गेट क्षतिग्रस्त करने वाले टेंपो समेत चालक को पकड़ लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। करीब 20 मिनट बाद क्रासिंग से आवागमन शुरू हो गया।