फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Raid broke down the liquor kilns

छापेमारी कर धधक रही शराब भट्टियों को तोड़ा

Mon, 13 Apr 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Raid broke down the liquor kilns
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के कंजड़ बस्ती में सोमवार को छापा मारकर पुलिस ने अवैध शराब बनाने के लिए धधक रही भट्टियों को तोड़ दिया। शराब बनाने के आरोप में तीन महिला समेत आठ को गिरफ्तार करते हुए उपकरण बरामद किया। इस कार्रवाई से अवैध ढंग से शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत डीएम एस. राजलिंगम ने शराब की सभी दुकानों को बंद करवा दिया है। बावजूद इसके राबट्र्सगंज के कंजड़ बस्ती में चोरी-छिपे अवैध शराब बनाया जा रहा है। इसकी भनक लगते ही सोमवार की अलसुबह आबकारी विभाग की टीम के साथ सीओ राजकुमार त्रिपाठी, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा और चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह विकास नगर में स्थित कंजड़ बस्ती में छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही शराब का कारोबार करने वाले भागने लगे। जवानों ने पीछा कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला दरोगा पूजा कौर ने घर में छिपी तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। कोतवाल ने बताया कि चार भट्टियों को तोडने के साथ ही जमीन में गाड़ कर रखे गए चार क्विंटल लहन को नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए कंजड़ बस्ती निवासी हरिकिशोर, रामबाबू, खेलावन, दीपक, संदीप, सुषमा, वंदना और श्यामप्यारी के कब्जे से 45 लीटर अवैध शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया गया है। कहा कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed