फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rahul's membership was terminated under conspiracy

षड्यंत्र के तहत खत्म की गई राहुल की सदस्यता : कौशलेश

Sun, 09 Apr 2023 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Rahul's membership was terminated under conspiracy
सोनभद्र। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंह पर काली पट्टी बांधकर राबर्ट्सगंज नगर में मौन यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से पार्टी नेता राहुल गांधी की सदस्यता को षड्यंत्र पूर्वक मुकदमा कराकर लोकसभा की सदस्यता रद्द करने का आरोप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक के नेतृत्व में चंडी तिराहे से मुंह पर काली पट्टी बांधकर हाथों में तख्ती लेकर क्रम बद्ध तरीके से शांति मार्च निकाला। नगर भ्रमण करते हुए बढ़ौली चौराहे पर पहुंचेे। जहां एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में प्रधानमंत्री से अडॉनी मामले में जेपीसी जांच की मांग की गई। कहा कि जब तक जेपीसी जांच की मांग पूरी नहीं होती तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी लगातार घोटालों के प्रति आवाज बुलंद कर रहे थे। जिससे सरकार ने बौखलाहट में साजिश के तहत उनकी लोकसभा की सदस्यता को रद्द करा दिया। जो लोकतंत्र में घोर अन्याय है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार मंहगाई, बेरोजगारी, जीएसटी के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी व नूरुद्दीन खान ने भी सरकार की आलोचना की। इस मौके पर सेवादल के शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी, मृदुल मिश्रा, रमेश देव पांडेय, राजपति साहनी, रामानंद पांडेय, सेराज हुसैन, कन्हैया पांडेय, नूरुद्दीन खान, पंकज व गुंजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed