{"_id":"781db93a931081f50807a241e92daba3","slug":"rabrtsganj-and-ngwan-in-vote-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबर्ट्सगंज और नगवां में मतदान आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबर्ट्सगंज और नगवां में मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक में शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बुधवार को ही प्रचार थम गया था।
गुरुवार को राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी से दोनों ब्लाकों की 426 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। शाम तक मतदान केंद्रों पर सभी पोलिंग पार्टी पहुंच गई।
पार्टियों को प्राथमिक उपचार से जुड़े सामान भी दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने पार्टियों को निष्पक्ष मतदान कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रथम चरण में राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए नौ अक्तूबर को होने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।
गुरुवार की सुबह आठ बजे से राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में स्थित पालीटेक्निक कालेज में मतदानकर्मी एकत्र होने लगे थे। यहां से दस बजे से सीडीओ महेंद्र सिंह के निर्देश पर पोलिंग पार्टियों को निजी वाहन से मतदेय स्थल के लिए रवाना किया जाने लगा था।
प्रत्येक पोलिंग पार्टी मेें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय शामिल रहे। सांय करीब चार बजे से मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू गया था।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि राबर्ट्सगंज ब्लाक में 328 और नगवां ब्लाक में 98 पोलिंग पार्टियों को भेजा गया है। बताया कि मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन, रोशनी, ठहरने, शुद्ध पेयजल, शौचालय का इंतजाम किया गया है।
कहा कि पीठासीन अधिकारियों को निष्पक्ष ढंग से वोटिंग कराने का निर्देश दिया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।