फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Quarantine given to laborers from Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ से आए मजदूरों को कराया क्वारंटीन

Sun, 17 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Quarantine given to laborers from Chhattisgarh
बभनी। छत्तीसगढ़ प्रांत के कई जनपदों से आ रहे मजदूरों की भीड़ आसनडीह बार्डर पर रविवार को लग गई। भीड़ को देखते हुए तत्काल जिला प्रशासन द्वारा मजदूरों को रोडवेज बस तथा निजी बसों से बभनी में बनाये गये क्वारंटीन सेंटर में लाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रांत के रायपुर, बिलासपुर, उड़ीसा, रायगढ़, बैकुंठपुर, कोरिया जिले से आने वाले मजदूरों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धनवार बार्डर पर छोड़ दिया जा रहा है। इसके बाद वहां से पैदल मजदूर आसनडीह बार्डर पर आ रहे हैं। पैदल आ रहे सभी मजदूरों को बार्डर पर लगाई गई पुलिस फोर्स रोडवेज बस तथा निजी बसों से बभनी क्वारंटीन सेंटर पर भेज रहे हैं। क्वारंटीन सेंटर से जिलेवार मजदूरों को बसों से उनके घर भेजा जा रहा है। रविवार दोपहर में आसनडीह बार्डर से निजी बस द्वारा 35 लोगों को बभनी लाया गया और सभी लोगों को क्वारंटीन सेंटर में बगैर भोजन कराये ही सभी लोगों को ढाई बजे म्योरपुर में बनाये गये क्वारंटीन सेंटर श्रीराम डिग्री कालेज रासपहरी भेजा गया। सभी मजदूरों को बभनी मोड़ पर भोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed