फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Purna won the final

मोहनी को छह विकेट से हराकर पुरना ने जीता फाइनल

Mon, 10 Feb 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Purna won the final
घोरावल। करसोता गांव में सोमवार को राजा आभूषण ब्रह्मशाह स्टेडियम में 11वें राजा आभूषण ब्रह्मशाह क्रिकेट कप 2020 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर की आठ टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मोहनी और पुरना की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें पुरना ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहनी की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 95 रन बनाए। जवाब में 96 का लक्ष्य लेकर उतरी पुरना की टीम 11 ओवरों में लक्ष्य पूरा कर मोहनी की टीम को छह विकेट से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच चुने गए पुरना के आशीष सिंह ने 10 रन देकर तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द सीरीज चुने गए करसोता के गोविंद कुमार दीप ने पूरे सीरीज में 147 रन बनाए और 14 विकेट लिए हैं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने विजेता टीम पुरना को 5500 रुपये और ट्राफी प्रदान किया, वहीं उपविजेता टीम मोहनी को 3500 रुपये और ट्राफी दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से गांव की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रेमनाथ कोल, मधका के पूर्व ग्राम प्रधान गोविंद सिंह पटेल, मुक्खा के ग्राम प्रधान महेश मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय करसोता के प्रधानाचार्य प्रद्युम्न कुमार, सियाराम केशरी, गुलशन अली, लल्लू विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार, जितेंद्र मोदनवाल, सनद कुमार केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed