फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Purchase was not being done according to token, SDM annoyed

टोकन के हिसाब से नहीं हो रही थी खरीद, एसडीएम नाराज

Wed, 19 May 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Purchase was not being done according to token, SDM annoyed
सोनभद्र। गेहूं खरीद में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर डॉ. केएस पांडेय ने बुधवार को क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिरधी क्रय केंद्र पर ऑनलाइन जारी टोकन के हिसाब से गेहूं खरीद न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए एआर कोआपरेटिव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम डॉ. केएस पांडेय ने नवीन सब्जी मंडी परिसर स्थित गेहूं क्रय केंद्र के साथ बिरधी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर किसानों से नियमानुसार गेहूं खरीद करने के लिए संबंधित एसएमआई और संबंधित क्रय केंद्र के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। किसानों के साथ किसी प्रकार से कोई भेदभाव करते हुए पाया गया तो उन कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिरधी क्रय केंद्र की मिल रही शिकायतों को ध्यान में देखते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए एआर कोआपरेटिव को पत्र लिखा गया है। बताया कि किसानों ने फोन के माध्यम से अवगत कराया गया था कि कुछ गेहूं क्रय केंद्रों पर वहां मौजूद छोटे किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उनके टोकन नंबर पर उनका गेहूं न उतारकर किसी और के उतारे जा रहे हैं। इससे किसानों को गेहूं तौल कराने में दिक्कत हो रही है। संबंधित अधिकारियों के साथ एसएमआई को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी सूचना यदि दोबारा मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed