फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Public will answer to the abusing MP: Pramod Tiwari

गाली देने वाले सांसद को जनता देगी जवाब: प्रमोद तिवारी

Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Public will answer to the abusing MP: Pramod Tiwari
ओबरा में सभा को संबोधित करते पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी।संवाद - फोटो : SONBHADRA
सवर्ण समाज के खिलाफ अमर्यादित भाषा बोलने वाले सांसद पकौड़ी लाल कोल को पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि ओबरा के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनभद्र की जनता को 2024 में जवाब देना होगा। इससे पहले उन्होंने राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता भी की।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने का ऐलान किया है। इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। वहीं यूपी की इंटर पास बेटियों को स्मार्टफोन और स्नातक की छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया है। इसके बाद उन्होंने प्रियंका गांधी की तरफ से भेजे गए प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह शीतला माता के मंदिर में कांग्रेस नेताओं ने मत्था टेका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कहा कि महंगाई चरम पर है। डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों से आम जनता त्रस्त है। प्रियंका गांधी ने अपने तीसरे वचन में कहा कि ‘किसानों का कर्जा माफ, बिजली का बिल हाफ’ से लोगों को राहत दी जाएगी। पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर जनता को राहत दी जाएगी। एमएलसी दीपक सिंह और पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने कहा कि प्रियंका गांधी लगातार हर मुद्दे पर सड़कों पर संघर्ष कर रही हैं। हमें उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खड़े, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद, प्रदेश सचिव अशोक विश्वकर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव राजन दूबे, प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, जितेंद्र, अरविंद सिंह, जगदीश मिश्रा, विनोद तिवारी, राजबली, शत्रुंजय, उषा, निगम मिश्रा, अमरेश देव, अमित चौबे, कौशलेश, धीरज पाण्डेय, अभिषेक चौबे, आकाश वर्मा, सेराज अहमद, राहुल पटेल, सोनी गुप्ता, लल्लू राम पांडेय, अशोक पाठक, शत्रुघ्न शर्मा, प्रदीप चौबे, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed