{"_id":"613b96b28ebc3e60f10e0f6e","slug":"pt-govind-ballabh-pant-gave-the-status-of-official-language-to-hindi-sonbhadra-news-vns6108659183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. गोविंद बल्लभ पंत ने हिंदी को दिलाया राजभाषा का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. गोविंद बल्लभ पंत ने हिंदी को दिलाया राजभाषा का दर्जा
विज्ञापन
म्योरपुर के बनवासी सेवा आश्रम में प्रेम भाई धीरेंद्र दा व गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर पुष्प अर्प
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के अमृत महोत्सव और चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के तहत शुक्रवार को पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। जगह-जगह विविध कार्यक्रमों के जरिये पं. बल्लभ पंत के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
कलेक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत महान जननायक थे। वे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत के चौथे गृह मंत्री थे। वर्ष 1997 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित भी किया गया। गृह मंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत की भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना और हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। उधर, संत कीनाराम हायर सेकेंड्री स्कूल में हुए कार्यक्रम में डीआईओएस रविशंकर मुख्य अतिथि रहे। छात्रा अमीशा व आराधना ने सरस्वती वंदना व भजन, आंचल पांडेय ने स्वागत गीत, काजल ने प्रेरणा गीत, प्रकृति जायसवाल, आकांक्षा, सोनी, गौरी सिंह आदि ने भाषण व अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. सुशील चौबे, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
सोनभद्र। जिले के परिषदीय विद्यालयों में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 134वीं जयंती मनाई गई। प्राथमिक विद्यालय पड़रीपान बर्दिया चोपन में छात्रों और शिक्षकों ने छात्रों को पं. पंत के जीवन के प्रेरणादायी पहलुओं को रोचक तरीके से अवगत कराया। प्रदेश स्तर से प्रसारित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी के संदेश को सुनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पं. गोविंद बल्लभ पंत के जीवनी पर संक्षिप्त डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक अंजू जायसवाल, सहायक अध्यापक संध्या श्रीवास्तव, शिक्षक मित्र विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

संत कीनाराम सीनियर सेक्रेंडी पब्लिक स्कूल में पं.गोविंद पंत की जयंती पर दीप प्रज्जवलित करते डीआ?- फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन