फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest was expressed by placing the effigy of the Health Minister on a stretcher

Sonebhadra News: स्वास्थ्य मंत्री के पुतले को स्ट्रेचर पर रख जताया विरोध

Wed, 03 Sep 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Protest was expressed by placing the effigy of the Health Minister on a stretcher
रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। -स्त्रोत:विज्ञप्ति
सोनभद्र। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल होने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध जताया। स्वास्थ्य मंत्री के पुतले को स्ट्रेचर पर रखकर बढ़ौली चौराहे पर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने कहा कि जिले में ट्रॉमा सेंटर व बर्न यूनिट बंद हैं। डिजिटल एक्स-रे मशीन काम नहीं कर रही है और अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को एक महीने तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। कहने को यहां मेडिकल कॉलेज है लेकिन 24 घंटे की सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को न तो दवा मिल रही है और न पर्याप्त डॉक्टर हैं। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग जर्जर हो चुका है और स्वास्थ्य मंत्री बेसुध बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सत्तारूढ़ दल के विधायक जनता की समस्याओं से बेखबर हैं। सपा महिला सभा प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि गरीब महिलाओं की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। संचालन जिला सचिव रामेश्वर भाई पटेल ने किया। इस मौके पर लालू भारती, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि, हाकिम, लल्लन निषाद, कांता गौर, गुड्डू भारती, नागेंद्र गौर, जुनैद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed