{"_id":"6a15e86de92042f1f904b0a0","slug":"protest-staged-against-rising-petrol-and-diesel-prices-by-pushing-a-car-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-147104-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कार को धक्का देकर जताया पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कार को धक्का देकर जताया पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि का विरोध
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर कार क़ो धक्का देकर डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि पर विरोध जतात
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गाड़ी खींचकर विरोध जताया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अहंकार की पराकाष्ठा पार कर चुकी है। जनता पर लगातार महंगाई का बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है, जिससे आम जनता का शोषण हो रहा है।
सपा नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह ने कहा कि सरकार गरीबी हटाने के बजाय गरीबों की संख्या बढ़ाने का काम कर रही है। वहीं छात्रसंघ नेता मुकेश यादव ने कहा कि पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारी की कगार पर खड़े हैं।
विज्ञापन
शिक्षा, दवा, गिट्टी और बालू समेत रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। नगर सचिव शौर्य त्रिपाठी और जुनैद अंसारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। सरसों तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। संवाद