फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   protest

शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अभिभावकों का प्रदर्शन

Tue, 24 Sep 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest
सोनभद्र। प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा में शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी एस राजलिंगम को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल दिनेश का कहना था कि बैरिहवा प्राथमिक विद्यालय में मात्र एक शिक्षक प्रधानाध्यापिका पूजा की तैनाती है, जबकि विद्यालय में 170 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है। शिक्षकों की कमी के चलते विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शिक्षकों की संख्या बढ़ाये जाने की मांग की। ताकि सुचारु रूप से पठन-पाठन का कार्य चल सके। प्रदर्शन करने वालों में मंजू देवी, हीरावती देवी, शीला देवी, गीता देवी, देवंती, सुशीला, संध्या, गुड़िया आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed